Monday, 26 May 2014

Jindagi


एक हसती खेलती ज़िन्दगी  खत्म हो जाती हे बस यु ही 
चलती धड़कती सांसे थम जाती हे बस यु ही 
यादो का अम्बार हे रहता पर 
बातें थम जाती हे बस यु ही 

एक हसती  खेलती जिंदगी गुम हो  जाती हे बस यु ही 
जुडी हुई सब जिंदगिया  रोती  रह जाती हे बस यु ही 
हसी किसी की ख़ुशी किसी की पल भर में छीन जाती हे 
और सांसे थम जाती हे बस यु ही

यही जिंदगी कही खिलेगी फूल बनकर
यही जिंदगी कही महकेगी खुशबू बन कर
यही जिंदगी ऊर्जा बनकर बहेगी कभी
और यही जिनदगी खुशिया बटेगी बस यु ही 

Wednesday, 21 May 2014


When I Can Only Feel Nirosha.....

NIROSHA

एहसास हे तुम्हारा, तुम हो मुझमे कही 
जब छुते हो तुम ख़ुशी होती हे |   
जब हँसते हो तुम कुछ खास  होता हे|
जब दुखी होते हो तुम एहसास होता हे|

सिर्फ एहसास नहीं स्पर्श हो तुम|
जब सोचती हु तुम्हे पास होते हो तुम|
जब देखना चाहू तुम्हे दूर होते हो तुम|
जब छूना चाहू तुम्हे मुझमे ही होते हो तुम|

सिर्फ स्पर्श नहीं, सम्पूर्ण हो तुम |
सबकी आँखों का इंतजार हो तुम|
सबके होठो  की हसी हो तुम|
उन जेसे या मुझ जेसे ,
या हम दोनों जेसे हो तुम|